दिमाग को वश में करने की सबसे सरल विधि क्या है?

आज में आपको दिमाग को वश में करने की सबसे सरल विधि बताऊंगा जिससे आप अपने दिमाग को 10 अलग अलग जगह एक समय पर लगा सकते है और कोई सा भी कार्य कर सकते है।

वैसे तो यह चमत्कार रुपी कार्य मैडिटेशन से सिद्ध होता है लेकिन आज आपको बहुत सरल और सहज एक शानदार प्रयोग मिलने वाला है।

इसके लिए आपको एक हाथ की सुई वाली घड़ी की आवश्यकता है। एक घड़ी ले और उसके सेकंड वाले सूए पर अपनी नज़र रखे। वह सुया चलता रहेगा और आप उसे टकटकी लगाकर देखते रहे।

बीच में कोई भी सुया आये पर उसे नही देखना। केवल सेकंड वाले सूए को ही लगातार देखते रहे। ऐसा 21 दिन करे। अब 21 दिन के बाद जब वह सुया चले तो उसे घूरते हुए मन में गिनती भी चलती रहे। जैसे जैसे सुया एक एक सेकंड में आगे बढ़ता रहे वैसे वैसे उसको देखना भी है और मन में एक दो तीन जैसे गिनते जाना। इस प्रयोग को रोजाना 9 मिनट कम से कम करना है।

अगले 21 दिन में आप इसमें निपुण हो जाएंगे। अब इस प्रयोग में एक चीज़ और करनी है। आपको अगले 21 दिनों के लिए सुये को भी देखना है, गिनती भी मन में गिननी है और एक कोई सा भी गाना भी गुनगुना लेना है। यह थोड़ा शुरू में कठिन लग सकता है, परन्तु अगले 21 दिन में ये प्रयोग पूरा हो जाएगा।

अब तक 63 दिन हो जाएंगे इस प्रयोग के।

63 दिन में आपकी दिमाग की शक्ति जागृत होगी और आपके दिमाग में उन शक्तियों का भंडार खुलने लगेगा। साथ में आपके दिमाग की क्षमता बहुत उच्च हो जायेगी। मात्र 63 दिन के इस प्रयोग से आपका दिमाग आपके 10 काम एक साथ कर सकता है। अब आप पूछेंगे की इससे फायदा क्या होगा?

फायदा वही है जो योग करने से होगा। आपके दिमाग ने जागरूकता आएगी। जब आप सो जाएंगे तो भी आपका दिमाग का एक हिस्सा जागकर आपके कार्यो को करेगा। जैसे की पढ़ाई, हिसाब किताब इत्यादि। आपकी स्मरण शक्ति तेज़ होगी। साथ साथ आपके दिमाग को कार्य में लाने की क्षमाता और भी बढ़ेगी।

आप वर्तमान में एक समय और एक ही चीज़ सोच सकते है, सोचिये जब आप आने दिमाग को दस जगह लगाकर कार्य करेंगे तो कैसे अद्भुद परिणाम मिलेंगे?

इसके द्वारा आपको पूर्वाभास की सिद्धि भी होने लगेगी। भविष्य की घटना का आभास होने लगेगा।

आप इस प्रयोग को 63 दिन से ज्यादा भी कर सकते है। जैसे जैसे अभ्यास बढेगा वैसे ही आपकी क्षमता।

63 दिन का यह प्रयोग आपके जीवन में अद्भुद परिणाम लेके आता है।

एक बार जरूर प्रयास कीजिये। ये एक ध्यान और त्राटक की विधि ही है। और इसके परिणाम का समय भी पता है।

धन्यवाद।

यदि प्रयोग अच्छा लगा हो तो एक धन्यवाद तो बनता है।

आप मेरे द्वारा बताए गए स्वनुभव यहां भी देख सकते है।


No comments:

Post a Comment

Please do not entry any spam link in the comment box